131 साल बाद आया ऐसा संयोग

Updated at : 27 Oct 2016 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
131 साल बाद आया ऐसा संयोग

बरहरवा : धनतेरस व दीपों का पर्व दीपावली को लेकर लोगों ने अपने-अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई रंग रोगन का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दी है. इस बार की दीपावली पर 131 साल बाद राजयोग आया है. इस दीपावली में घर-घर बरसेगी लक्ष्मी. संबंध में पुजारी भरत भूषण दत्त शर्मा ने बताया कि […]

विज्ञापन

बरहरवा : धनतेरस व दीपों का पर्व दीपावली को लेकर लोगों ने अपने-अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई रंग रोगन का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दी है. इस बार की दीपावली पर 131 साल बाद राजयोग आया है. इस दीपावली में घर-घर बरसेगी लक्ष्मी. संबंध में पुजारी भरत भूषण दत्त शर्मा ने बताया कि इस बार दीपावली पर एक ऐसा महासंयोग पड़ रहा है.

जो सदियों में एक बार आता है. इन योगों में की गयी लक्ष्मी पूजा से हर प्रकार की सुखों की प्राप्ति संभव है. महामुहूर्त के दौरान धनतेरस व दीपावली से पहले खरीदारी करना संभव होगा. इस बार दीपावली पर गुरु सिंह राशि में रहेगा एवं राहू कन्या में रहेगा. यह योग इससे पहले 1884 में बना था. उस समय भी राहू कन्या राशि व गुरु सिंह राशि में था. इसके बाद यह योग दोबारा पुन: 131 साल बाद सन 2145 में बनेगा. गुरु सिंह राशि में व राहू कन्या राशि में रहने से लक्ष्मी प्राप्ति के लिये किये गये उपायों में सफलता मिलेगी. राहू की अच्छी स्थिति के कारण किये गये तांत्रिक प्रयोग सिद्ध होंगे.

इन योगों से मिलेगा लाभ : इस बार दीपावली पर सौभाग्य बुधादित्य व धाता योग बन रहा है. ये तीनों योग बहुत ही विशेष है. इन योगों में की गयी लक्ष्मी पूजन से हर प्रकार की सुखों की प्राप्ति संभव है. यह योग अनाज, किराना, धातु व राजनीति से जुड़े लोगों के लिये बहुत ही खास रहेगा.
राहू कन्या राशि व गुरु सिंह राशि में रहने पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से हर प्रकार की सुखों की होती है प्राप्ति
इस दीपावली से पहले 1884 में था ऐसा योग अब 2145 में बनेगा दोबारा ऐसा राजयोग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola