हाट में बंद करायी शराब की बिक्री
Updated at : 26 Oct 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

दिशोम बैसी के लोगों ने शराबबंदी पर चलायी मुहिम बरहेट : थाना क्षेत्र के बरहेट साप्ताहिक हाट में मंगलवार को आदिवासी संगठन दिशोम बैसी के सदस्यों ने बरहेट थाना पुलिस के सहयोग से देशी शराब बेचने पर रोक लगाये जाने को लेकर मुहिम चलाया. साप्ताहिक हाट में दिशोम बैसी के सदस्य विनय सोरेन, शिबू मरांडी, […]
विज्ञापन
दिशोम बैसी के लोगों ने शराबबंदी पर चलायी मुहिम
बरहेट : थाना क्षेत्र के बरहेट साप्ताहिक हाट में मंगलवार को आदिवासी संगठन दिशोम बैसी के सदस्यों ने बरहेट थाना पुलिस के सहयोग से देशी शराब बेचने पर रोक लगाये जाने को लेकर मुहिम चलाया. साप्ताहिक हाट में दिशोम बैसी के सदस्य विनय सोरेन, शिबू मरांडी, चार्लेश सोरेन, सुभाष ठाकुर आदि ने बताया कि शराब के सेवन करने से कई लोगों का घर बरबाद हो चुका है. आदिवासी समाज में शराब सेवन की जो प्रथा थी उसे हमलोग अभियान चलाकर खत्म करेंगे. ताकि आदिवासी लोग भी शराब से दूर रहें. हाट परिसर में शराब बेचने वाले सभी लोगों को आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




