लोगों को मिले रोजगार : डीडीसी

साहिबगंज : जिले में चार प्रखंड बरहरवा, पतना, बोरियो व राजमहल में काम मांगो अभियान चल रहा है. जिसमें अधिक लोगों रोजगार मिले. यह ध्यान रखना है. यह बातें डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने कही. श्री अंसारी ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभी तक […]
साहिबगंज : जिले में चार प्रखंड बरहरवा, पतना, बोरियो व राजमहल में काम मांगो अभियान चल रहा है. जिसमें अधिक लोगों रोजगार मिले. यह ध्यान रखना है. यह बातें डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने कही. श्री अंसारी ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभी तक बरहरवा में 2810, पतना में 2925, बोरियो में 2459, राजमहल में 867 कुल 9061 मजदूरों को रोजगार के आवेदन मिले हैं.
जबकि अन्य पांच प्रखंड में यूआइडी भरने का कार्य किया जा रहा है, जिसपर ध्यान देना है. उन्होंने कहा कि जितने भी पंचायत भवन है, उसमें पानी, बिजली व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करना है. साथ ही पेंशन धारी को पेंशन भुगतान करने, एकाउंट ओपनिंग करने तथा नरेगा की जितनी भी लंबित योजना है उन्हें पूर्ण करें. डीडीसी श्री अंसारी ने कहा कि यूआइडी में जितना लक्ष्य दिया गया है, उनमें से 95 प्रतिशत पूरा हुआ है. पांच प्रतिशत को पूरा करे तथा बाकी को शीघ्र अपलोड करें. मौके पर डीआरडीए निदेशक सीके मंडल, एनआइसी पदाधिकारी एमआर मोहंती सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ व बीपीओ, सहायक व कनीय अभियंता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










