पुलिस लाइन मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच
Updated at : 27 Sep 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने विजेता व उपविजेता टीम को दिया पुरस्कार साहिबगंज : साहिबगंज जिले के खिलाड़ी काफी अच्छे हैं. आगे बढ़ रहे हैं. खिलाड़ियों के खेलने से मानसिक विकास होता है. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीम को […]
विज्ञापन
डीसी ने विजेता व उपविजेता टीम को दिया पुरस्कार
साहिबगंज : साहिबगंज जिले के खिलाड़ी काफी अच्छे हैं. आगे बढ़ रहे हैं. खिलाड़ियों के खेलने से मानसिक विकास होता है. ये बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देने के बाद कही. उन्हाेंने कहा कि यहा के कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्र स्तर पर अपना जौहर दिखा चुके है. एसपी पी मुरूगन ने कहा कि 10 सितंबर से टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसमें 16 टीमें हिस्सा ली. सभी खिलाड़ी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं सोमवार को फाइनल मैच एसवाइसी सकरीगली एवं एसएससी लकखीजोर उधवा के बीच खेला गया.
कांटे के मेच में सकरीगली ने उधवा को 2-1 से हराया. विजेता, उपविजेता टीम एवं रेफरी कमरूल होदा, शेखर वर्मा, सुजित मंडल, मनोज राम, विनोद साह को मुख्य अतिथि के द्वारा ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र दिया गया. इस अवसर पर डीएफओ मनीष तिवारी, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, इंस्पेक्टर सुनील टोपनो, सार्जेंट यशवंत लकडा, मेजर रफायल मिंज, नगर थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज, जिरवाबाडी थाना प्रभारी जयराम सिंह, जिला खेलकूद पदाधिकारी योगेश यादव, अशोक साहनी, नकीबुदीन सहित दर्जनों खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




