मनरेगा कर्मी संघ ने विधायक को सौंपा मांग-पत्र

Updated at : 07 Apr 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

19 वर्षों से सीमित संसाधनों और अस्थायी सेवा शर्तों के बावजूद योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें सामाजिक सुरक्षा और स्थायित्व नहीं मिला.

विज्ञापन

मंडरो/बोरियो. राज्य मनरेगा कर्मी संघ की जिला कमेटी ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष मो अनवारुल हसन के नेतृत्व में बोरियो विधायक धनंजय सोरेन से मुलाकात कर दो-सूत्री मांग पत्र सौंपा. संघ ने बताया कि मनरेगा कर्मी पिछले 19 वर्षों से सीमित संसाधनों और अस्थायी सेवा शर्तों के बावजूद योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें सामाजिक सुरक्षा और स्थायित्व नहीं मिला. कर्मी 12 मार्च से लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. संघ ने मांग की कि सभी मनरेगा कर्मियों का अस्थायी समायोजन कर उन्हें सेवा सुरक्षा, सम्मानजनक वेतन और स्थायित्व प्रदान किया जाए. इसके अलावा, दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति और उचित मुआवजा देने की भी अपील की गई. इस अवसर पर दिनेश पंडित, मनोज यादव, सुबोध कुमार, महताब आलम सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे, जिन्होंने अपने भविष्य और सेवा स्थायित्व को लेकर चिंता व्यक्त की.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola