बूथ स्तर पर जागरुकता से मजबूत होगी लोकतांत्रिक प्रक्रिया : विधायक

Updated at : 07 Apr 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कार्यक्रम में पाकुड़ विधायक निसात आलम और जिलाध्यक्ष बरकत खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

विज्ञापन

बरहरवा. प्रखंड क्षेत्र के आहूतग्राम पंचायत स्थित विवाह भवन प्रांगण में सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद एवं एसआइआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में पाकुड़ विधायक निसात आलम और जिलाध्यक्ष बरकत खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि शिविर का उद्देश्य झारखंड में होनेवाली एसआइआर प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक और प्रशिक्षित करना है. उन्होंने पेसा एक्ट और प्रखंड संवाद पर विस्तार से चर्चा करते हुए पंचायत अध्यक्षों व बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को जानकारी देने का निर्देश दिया. वहीं विधायक निसात आलम ने कहा कि बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. उनकी सजगता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होती है. उन्होंने बीएलए से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को एसआइआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की. इस मौके पर कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola