साहिबगंज के 20 पहलवानों ने 19 पदक जीते

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज के 20 पहलवानों ने 19 पदक जीते

अंडर-17 स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में साहिबगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है.

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला कुश्ती संघ के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि धनबाद में 5 और 6 अप्रैल को आयोजित अंडर-17 स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में साहिबगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. साहिबगंज के 20 पहलवानों ने हिस्सा लिया और कुल 19 पदक जीते, जिनमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रोंज मेडल शामिल हैं. यह टीम जिला कुश्ती संघ के कोच सुशांत सौरव और महिला कोच रोशनी कुमारी और टीम प्रबंधक नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में खेलने गयी थी. जिला कुश्ती संघ की सचिव और इंटरनेशनल कोच नमिता शर्मा ने टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि जल्द ही साहिबगंज के पहलवान इंटरनेशनल मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola