24 को विधायक आवास घेरेंगे पारा शिक्षक व सीआरपी-बीआरपी

Updated at : 22 Sep 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
24 को विधायक आवास घेरेंगे पारा शिक्षक व सीआरपी-बीआरपी

राजमहल/तालझारी : झारखंड राज्य समन्वय समिति पारा शिक्षक संघ व बीआरपी-सीआरपी संघ द्वारा संयुक्त तत्वावधान मेंअनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन आंदोलनकारियों ने मोटरसाइकिल में काला झंडा लगाकर सरकार विरोधी नारे लगाए. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रकाश भान राय व संजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पड़ोसी राज्यों के भांति समायोजन एवं वेतनमान […]

विज्ञापन

राजमहल/तालझारी : झारखंड राज्य समन्वय समिति पारा शिक्षक संघ व बीआरपी-सीआरपी संघ द्वारा संयुक्त तत्वावधान मेंअनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन आंदोलनकारियों ने मोटरसाइकिल में काला झंडा लगाकर सरकार विरोधी नारे लगाए. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रकाश भान राय व संजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पड़ोसी राज्यों के भांति समायोजन एवं वेतनमान सरकार नहीं करेंगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा. 24 सितंबर को विधायक आवास में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर जगदेव महतो, सुमित कुमार, दिलीप चौधरी, कर्मवीर साहा, मृत्युंजय झा, समसूल आलम, संतोष कुमार महतो,

पैरू महतो, असगर शेख सहित अन्य मौजूद थे. वहीं तालझारी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को प्रखंड के हटिया परिसर में पारा शिक्षकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हाबील मरांडी की अध्यक्षता में आहूत की गई. बैठक में आंदोलन के सफल आयोजन पर चर्चा की गई. मौके पर हरेंद्र पंडित, दीपक मोदी, अमरेंद्र कुमार सिंह, गौरीशंकर, मनोज ठाकुर, आकाश टुडू, धीरेन मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola