मानक पूरा नहीं करने वाले निजी विद्यालय करें बंद : डीएसइ

Updated at : 22 Sep 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
मानक पूरा नहीं करने वाले निजी विद्यालय करें बंद : डीएसइ

साहिबगंज : जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह ने बुधवार को कई निजी विद्यालयों और सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया. मंडरो प्रखंड के मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल कोठी सतौना मिशन साहिबगंज शहर के दी इंगलिश ग्रामर स्कूल सकरोगढ़, एनआरपी सेंटर चैती दुर्गा सहित सरकारी विद्यालयों मध्य विद्यालय पुरानी साहिबगंज के स्कूल का हाल जाना. जिसमें कई […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह ने बुधवार को कई निजी विद्यालयों और सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया. मंडरो प्रखंड के मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल कोठी सतौना मिशन साहिबगंज शहर के दी इंगलिश ग्रामर स्कूल सकरोगढ़, एनआरपी सेंटर चैती दुर्गा सहित सरकारी विद्यालयों मध्य विद्यालय पुरानी साहिबगंज के स्कूल का हाल जाना.

जिसमें कई स्कूलों में अनियमितता पायी. उन्होंने कहा वहीं लाटरी मिशन व बेगना मिशन स्कूल को छोड़कर शेष सभी विद्यालय बंद कर दें और बच्चों को समीप के सरकारी स्कूल में नामांकन करा दें. अन्यथा इन स्कूलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी. निरीक्षण में डीएसइ के प्रधान लिपिक राजकिशोर राय, लिपिक सागर कुमार भी शामिल थे.

शिक्षक पर होगी कार्रवाई : उधवा प्रखंड के शिक्षक खगेन साह द्वारा स्कूल के दौरान शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने के मामले में निलंबन की कार्रवाई होगी. इसके लिये उनसे स्पष्टीकरण किया गया है. यह जानकारी डीएसइ ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola