फुटबॉल टूर्नामेंट में रामनगर टीम विजयी

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के विजयपुर खेल मैदान में सोसाइटी फोर एडवांसमेंट एंड फॉर्मर इकॉनोमी संस्था की ओर से आयोजित 16 टीमों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रामनगर व नयाटोला के बीच खेला गया. जिसमें रामनगर की टीम एक गोल से विजयी रही. विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला 20 सूत्री सदस्य कुश्माकर […]
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के विजयपुर खेल मैदान में सोसाइटी फोर एडवांसमेंट एंड फॉर्मर इकॉनोमी संस्था की ओर से आयोजित 16 टीमों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रामनगर व नयाटोला के बीच खेला गया. जिसमें रामनगर की टीम एक गोल से विजयी रही. विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला 20 सूत्री सदस्य कुश्माकर तिवारी, जिप सदस्य जोहन मुर्मू व संस्था के सचिव अनंत तिवारी ने संयुक्त रूप से 11 हजार रुपये का चेक,
शील्ड कप तथा उपविजेता टीम को नौ हजार रुपये का चेक व शील्ड कप प्रदान कर पुरस्कृत किया. कुश्माकर तिवारी ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर छोटे खिलाड़ियों को अच्छा मौका मिले तो राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. ग्रामीण स्तर पर ही प्रतिभावान खिलाड़ी रहते हैं. उन्हें बस एक प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है. जिप सदस्य जोहन मुर्मू ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. संस्था के सचिव अनंत तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से सिदो कान्हू क्लब विजयपुर को गोद लिया गया है.
उस क्लब के सभी खिलाड़ियों को खेल सामग्री व खेलने का सारी व्यवस्था संस्था की ओर से किया जायेगा. मौके पर सैफ संस्था के अध्यक्ष मनोज झा, कोषाध्यक्ष विनोद साहा, पूर्व उपमुखिया प्रदीप टोप्पो, रितेश चौधरी, रमेश हेंब्रम, कालू साह, सीदन हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




