साहिबगंज 2-0 से जीत कर फाइनल में किया प्रवेश

वालीबॉल में एएस कॉलेज देवघर को लगातार दो सेटों में 25-13 और 25-10 से हराया साहिबगंज : सिदो कान्हू मुर्मू विवि अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता मधुपुर में चल रहा है. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में साहिबगंज कॉलेज ने एएस कॉलेज देवघर को लगातार दो सेटों में 25-13 और 25-10 के अंतर से 2-0 से हरा […]
वालीबॉल में एएस कॉलेज देवघर को लगातार दो सेटों में 25-13 और 25-10 से हराया
साहिबगंज : सिदो कान्हू मुर्मू विवि अंतर महाविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता मधुपुर में चल रहा है. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में साहिबगंज कॉलेज ने एएस कॉलेज देवघर को लगातार दो सेटों में 25-13 और 25-10 के अंतर से 2-0 से हरा दिया. साहिबगंज की टीम फाइनल में प्रवेश कर गयी है. मंगलवार को साहिबगंज व मधुपुर कॉलेज के बीच मैच होगा.
टीम कप्तान अनिल बेसरा व अभिमन्यु कुमार, साइमन, अवधेश मंडल के नेतृत्व में सुझबूझ के साथ मैच जीता. टीम की उपलब्धि पर प्राचार्य सिकंदर यादव ने खिलाड़ी व मैनेजर को बधाई दी है. कुलपति की उपस्थिति में मंगलवार को फाइनल मैच खेला जायेगा. इस अवसर पर डॉ एनके झा, खेल प्रभारी डॉ रंजीत सिंह, डॉ भरत कुमार, डॉ भारती सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




