रेलवे की झांकी देखने उमड़ी लोगों की भीड़
Updated at : 19 Sep 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

उत्सव . जिलेभर में धूमधाम से मनायी गयी विश्वकर्मा पूजा, लोगों मंे उल्लास साहिबगंज : विश्वकर्मा पूजा को लेकर जिले की विभिन्न पूजा समितियाें की ओर से प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की गयी. वहीं रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. शनिवार दिन से ही प्रतिमा देखने को […]
विज्ञापन
उत्सव . जिलेभर में धूमधाम से मनायी गयी विश्वकर्मा पूजा, लोगों मंे उल्लास
साहिबगंज : विश्वकर्मा पूजा को लेकर जिले की विभिन्न पूजा समितियाें की ओर से प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की गयी. वहीं रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. शनिवार दिन से ही प्रतिमा देखने को लेकर पूरा हुजूम उमड़ पड़ा.
रेलवे विद्युत अनुभाग अभियंता कार्यालय में चित्रकार श्याम विश्वकर्मा के द्वारा मैसूर का दृश्य बनाया गया. रेलवे टीएक्सआर विभाग के द्वारा टेलगो ट्रेन का दृश्य प्रस्तुत किया गया,
पीडब्लूआइ व आइओडब्लू द्वारा आर्टिफिशयल फूल से मंदिर का मॉडल प्रस्तुत किया गया, इसके अलावे क्रू बुकिंग लॉबी, कंस्ट्रक्शन विभाग, रेलवे सहायक संकेत विभाग, लोको यार्ड, ट्रेन लाइटिंग विभाग, दूरसंचार विभाग, बीएसएनएल कार्यालय, साहिबगंज ग्रिड, पावर सब स्टेशन सहित जिलेभर के क्रशर सहित कई प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. वहीं दोपहर से ही पूजा पंडालों में प्रतिमा दर्शन करने को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.
कैरेज विभाग में बना ट्रेन व मेला में उमड़ी भीड़.
गाजे-बाजे के साथ आज होगा प्रतिमा का विसर्जन
विश्वकर्मा पूजा को लेकर दो दिनों तक शहर में चहल पहल रही. वहीं विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा सोमवार को गाजे-बाजे के साथ विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण कर प्रतिमा का विसर्जन गंगा नदी में किया जायेगा.
सुरक्षा-व्यवस्था के दिखे पुख्ता इंतजाम
विश्वकर्मा पूजा के मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने की पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन के द्वारा, घाट रोड, नॉर्थ कॉलोनी, स्टेशन चौक, बाटा चौक, साउथ कॉलोनी, लोको यार्ड, रेलवे पैदल पुल, अंडा गली, पीरदगाह रोड सहित अन्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, नगर थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज, जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी जयराम सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी दिन रात वाहन से गश्ती करते रहे. इसके अलावे पुलिस विभाग के द्वारा टाइगर मोबाइल के जवानों को भी मेला क्षेत्र में लगाया गया था.
लोगों ने उठाया चाट-पकौड़े का लुत्फ
विश्वकर्मा पूजा को लेकर 17 व 18 सितंबर को शहर के नॉर्थ कॉलोनी, पीर दरगाह रोड, अंडा गली, स्टेशन चौक, आइओडब्लू कार्यालय, पीडब्लूआइ, लोको यार्ड सहित अन्य जगहों पर लगे मेले के चाट-पकौड़े, गोलगप्पे व आइस्क्रीम का लुत्फ उठाया. साथ ही मेले में बिक रहे गुब्बारे, खेल-खिलौने सहित अन्य समानों की खरीदारी जमकर की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




