एक वोट एक नोट पर हुई चर्चा

Updated at :04 Feb 2014 6:11 AM
विज्ञापन
एक वोट एक नोट पर हुई चर्चा

साहिबगंज : शहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर पदाधिकारी की बैठक नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि 11 से 18 तक एक नोट एक वोट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी बूथों पर एक बूथ पालक बनाया जायेगा. बूथ पालक […]

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर पदाधिकारी की बैठक नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कहा गया कि 11 से 18 तक एक नोट एक वोट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी बूथों पर एक बूथ पालक बनाया जायेगा.

बूथ पालक उन्हें ही बनाया जायेगा जो उस बूथ क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ता हो या भाजपा के पदाधिकारी हो. वह बूथ उन्हें गोद दिया जायेगा. साथ ही सभी कार्यकर्ता डब्बा लेकर मतदाता के घर-घर जाकर एक नोट एक वोट कमल फूल के लिए मांगेंगे.

ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल सके और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके. सात फरवरी को फिर से इसी मैदान में 11 बजे भाजपा नगर की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में भाजपा नगर कार्यसमिति, पूर्व नगर कार्यसमिति, सभी मंच-मोरचा के कार्यकर्ता, सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता ,पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, सह संयोजक, बूथ संयोजक एवं बूथ कमेटी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिये कहा गया है.

ताकि मिशन एक नोट एक वोट का कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. बैठक में नगर उपाध्यक्ष रविंद्र दास, पवन साह, चंदन गोंड, नगर महामंत्री पंकज चौधरी, कैलाश गुप्ता, नगर मंत्री अमिन मंडल, राजू सिन्हा, मो. कलाम, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंद मोदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, रतन मंडल, अनिल चौधरी, विनोद गुप्ता, संतोष, गब्बर पासवान, अनिल सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पांडे, अवधेश यादव, नगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र पंडित, धनंजय पासवान, पप्पू राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola