अभाविप समर्थित सभी पद के प्रत्याशियों की घोषणा हुई
Updated at : 14 Sep 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शहर स्थित चुनाव कार्यालय में मंगलवार को अभाविप समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा परिषद के एसएफडी के प्रांत सहसंयोजक गगन बापू ने किया. साथ ही चुनावी घोषण पत्र को सार्वजनिक किया. श्री बापू ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षायुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त माहौल परिषद बनायेगी. […]
विज्ञापन
राजमहल : छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शहर स्थित चुनाव कार्यालय में मंगलवार को अभाविप समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा परिषद के एसएफडी के प्रांत सहसंयोजक गगन बापू ने किया. साथ ही चुनावी घोषण पत्र को सार्वजनिक किया. श्री बापू ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षायुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त माहौल परिषद बनायेगी. नियमित सभी विषयों का पठन- पाठन कराना तथा छात्र-छात्राओं सें संबंधित समस्याओं से निजात दिलाना परिषद की पहली प्राथमिकता होगी.
छह उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा :
श्री बापू ने अभाविप समर्थित उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए मिठुन कुमार, उपाध्यक्ष विवेक मालो, सचिव निर्भय कुमार मंडल, उपसचिव दुलालचंद्र साहा, संयुक्तसचिव मो रिजवान अंसारी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में नीलम कुमारी के नामो की घोषणा की गयी. कहा कि सभी अभाविप समर्थित प्रत्याशी अभाविप की विचारधारा के तहत छात्र हित में कार्य करेंगे. मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक मिठुन कुमार पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव भारती, कॉलेज मंत्री संदीप कुमार, कॉलेज अध्यक्ष सूरज राय, सुलेखा कुमारी, प्रियावाला सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




