गीता झा बनीं प्रदेश अध्यक्ष, सचिव छविधर
Updated at : 10 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन संपन्न हिंसा पर राेक लगाने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी मूल समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार गंभीर नहीं महगामा : महगामा के इंटा काॅलेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का दो राज्य सम्मेलन का समापन किया गा. इस […]
विज्ञापन
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन संपन्न
हिंसा पर राेक लगाने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत
महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी मूल समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार गंभीर नहीं
महगामा : महगामा के इंटा काॅलेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का दो राज्य सम्मेलन का समापन किया गा. इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरि ने कहा कि महिलाएं संगठन को आगे बढायें. इसके लिये संघर्ष करने की जरूरत है. आज आदिवासी महिलाओं की हालत बदत्तर हो गयी है.
गरीब महिलाओं को दबंग समाज द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. महंगायी व भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी मूल समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार गंभीर नहीं है. भाजपा महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के बजाय धार्मिक कार्यों में लगा रही है. इस कारण ही महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है.
इस पर रोक लगाने की जरूरत है. सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रस्ताव भी पारित किया. इसमें महिलाओं के पक्ष में बिल पारित करना, घरेलू हिंसा व अन्य हिंसा विरोधी कानून को सख्ती से पालन करना, खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सभी को सस्ता राशन देने, लोकसभा व विधान सभा में 50 प्रतिशत महिलाओं के पक्ष में आरक्षण पारित करना आदि है.
इस अवसर पर 27 सदस्यीय राज्य समिति का गठन किया गया. इसमें गीता झा को राज्याध्यक्ष बनाया गया है. राज्य सचिव छविधर, सह सचिव माया को बनाया गया है. वहीं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव का पद अनवरा मिर्जा को दिया गया. स्वागत समिति के ओर से अशोक साह कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे थे. इस अवसर पर माकपा नेता डॉ राधेश्याम चौधरी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




