अधेड़ पर लगा बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

Updated at : 08 Sep 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ पर लगा बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मामला पंचायती स्तर से निबटाने का असफल प्रयास साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव के एक अधेड़ पर आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता के बयान पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 54/16 धारा 376 भादवि व पोक्सो […]

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मामला

पंचायती स्तर से निबटाने का असफल प्रयास
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव के एक अधेड़ पर आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता के बयान पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 54/16 धारा 376 भादवि व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं सूत्रों की माने तो बच्ची गांव के ही मो कलीम के छत पर सोयी हुई थी. आरोप है कि रेटन मियां उक्त सोयी हुई बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
उक्त घटना को लेकर रात्रि में ही गांव में हो हंगामा शुरू हो गया. वहीं सूचना पाकर सत्ता पक्ष के एक नेता समाज के एक दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायती की गयी. बताया जाता है कि पीड़ित पक्ष पर पंचायती में दबाव बनाया गया. अंतत: पीड़ित पक्ष ने पंचायती की बात मानने पर मजबूर हो गयी. सूत्रों की माने तो यह 40 हजार में समझौता हो गया.
लेकिन गांव के एक युवक ने ही पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत कर दी. एसपी ने मामले को लेकर गंभीरता से लेते हुये मुफस्सिल थाना को चेतावनी देकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एसपी की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना घटना स्थल पर पहुंच कर पंचायती कर मामला को रफा-दफा करने का प्रयास को असफल कर दिया. इधर इस संबंध में थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर अब्दुल सत्तार उर्फ रेटन मियां के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola