राजमहल में करंट से विद्युत मिस्त्री की मौत

Updated at : 07 Sep 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
राजमहल में करंट से विद्युत मिस्त्री की मौत

राजमहल :थाना क्षेत्र के जामनगर में हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से विद्युत मिस्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जामनगर निवासी संजय मंडल (35 वर्ष) जामनगर प्राणटोला में लगे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ कर 11 हजार हाईटेंशन तार में काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली आने से विद्युत मिस्त्री को […]

विज्ञापन

राजमहल :थाना क्षेत्र के जामनगर में हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से विद्युत मिस्त्री की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जामनगर निवासी संजय मंडल (35 वर्ष) जामनगर प्राणटोला में लगे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ कर 11 हजार हाईटेंशन तार में काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली आने से विद्युत मिस्त्री को करंट लग गया. जिससे वो जमीन पर गिरकर घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से पहले उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज कर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया. बाहर ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. मामले को लेकर थाना पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola