बरहरवा : जाकिर नाइक के समर्थन विरोध में निकला जुलूस

Updated at : 17 Jul 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
बरहरवा : जाकिर नाइक के समर्थन विरोध में निकला जुलूस

पीएफआइ व अभाविप के कार्यकर्ता आमने-सामने, 200 गिरफ्तार, रिहा पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पतना चौक पीएफआइ के कार्यकर्ताओं ने निकाला जाकिर नाइक के समर्थन में जुलूस अभाविप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीएफआइ का किया विरोध बरहरवा :इसलामिक स्कॉलर जाकिर नाइक के समर्थन में शनिवार को बरहरवा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा […]

विज्ञापन
पीएफआइ व अभाविप के कार्यकर्ता आमने-सामने, 200 गिरफ्तार, रिहा
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पतना चौक
पीएफआइ के कार्यकर्ताओं ने निकाला जाकिर नाइक के समर्थन में जुलूस
अभाविप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीएफआइ का किया विरोध
बरहरवा :इसलामिक स्कॉलर जाकिर नाइक के समर्थन में शनिवार को बरहरवा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकालने का अभाविप ने विरोध किया. इस मुद्दे पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. इससे बरहरवा-पतना चौक पर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. पुलिस प्रशासन ने तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया.
बताया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया राज्य कमेटी के आह्वान पर साहेबगंज इकाई की ओर से शनिवार को इसलामिक स्कॉलर डॉ जाकिर नाइक व एमआइएम के नेता सह सांसद मो असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मीडिया ट्रायल के विरोध में बरहरवा पतना चौक पर जुलूस निकाला गया. प्रदेश सचिव अब्दुल वदुद व जिला सचिव हाफिज अब्दुस सलाम के नेतृत्व में करीब 200 पीएफआइ कार्यकर्ताओं ने रांगा थाना क्षेत्र के पतना हाट से जुलूस निकाला गया. उधर अभाविप के कार्यकर्ता पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया द्वारा निकाले गये जुलूस के विरोध में उतर आये. पीएफआइ के जुलूस के दौरान ही वे जम कर नारेबाजी करने लगे और पतना चौक पर घंटों जमे रहे. दोनों ओर के विरोध को देख पूरे शहर में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन नियंत्रण में थी.
पीआर बांड पर छोड़ा गया : एसडीपीओ अनुदीप सिंह ने बताया कि जुलूस में शामिल सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है. पीआर बांड पर सभी को थाना से छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि पीएफआइ कार्यकर्ता अनुमंडल पदाधिकारी से न तो जुलूस निकालने का आदेश लिया था और न ही जुलूस निकालने की सूचना पुलिस को दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola