बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट में आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Board 10th Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 1वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कंपार्टमेंट एग्जाम में रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब छात्र 10 अप्रैल 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 तय की गई थी. लेकिन कई छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे उन छात्रों को राहत मिली है जो किसी कारण से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे.

Bihar Board 10th Compartment Exam 2026 में ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, मार्कशीट की कॉपी और फोटो स्कूल में जमा करें.
  • बोर्ड द्वारा तय आवेदन फीस स्कूल में जमा करें.
  • इसके बाद स्कूल प्रशासन बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करके आपका फॉर्म भर देगा.
  • आवेदन पूरा होने के बाद छात्र अपने फॉर्म की जानकारी स्कूल से कन्फर्म कर सकते हैं.

BSEB ने दी जानकारी

आवेदन फीस भी जमा करना होगा

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कूल में जमा करने होंगे. इनमें आधार कार्ड की कॉपी, मैट्रिक मार्कशीट की कॉपी और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है.

इसके अलावा छात्रों को बोर्ड द्वारा तय किया गया आवेदन फीस भी जमा करना होगा. बोर्ड ने साफ कहा है कि बिना फीस के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए आवेदन करते समय फीस जमा करना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: जल्द आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन