बाइक के धक्के से पांच घायल, दो गंभीर

साहिबगंज/बोरियो : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के धोबी झरना के निकट शनिवार को मोटरसाइकिल व साइकिल में टक्कर हो गयी. इस घटना में चार लोग घायल हो गये, जिसमें दो गंभीर हैं. साहिबगंज अस्पताल में अपने परिजन को देखने के बाद बोरियो निवासी रंजन साह, कबूतरखोपी निवासी बीके यादव बाइक संख्या डब्ल्यूबी 66-6312 से समाहरणालय की […]
साहिबगंज/बोरियो : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के धोबी झरना के निकट शनिवार को मोटरसाइकिल व साइकिल में टक्कर हो गयी. इस घटना में चार लोग घायल हो गये, जिसमें दो गंभीर हैं. साहिबगंज अस्पताल में अपने परिजन को देखने के बाद बोरियो निवासी रंजन साह, कबूतरखोपी निवासी बीके यादव बाइक संख्या डब्ल्यूबी 66-6312 से समाहरणालय की ओर जा रहा था. बड़ा पचगढ़ निवासी सुमीत मुुंडा (13), देबु राम (12) साइकिल से आ रहा था.
इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया और साइकिल सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में चारों लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी को सदर अस्पताल में भरती कराया. यहां सुमित व बीके यादव की हालत गंभीर बतायी गयी. वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचा कर घटना का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




