ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन बच्चे बरामद

साहिबगंज : जिला श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को शहर के आसपास के इलाकों में ऑपरेशन मुस्कान फेज तीन चलाया गया. इसके तहत पूर्वी फाटक मोटर गैरेज से दो तथा बाटा चौंक चाउमीन दुकान से एक बालक को पकड़ कर बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिजनों को […]
साहिबगंज : जिला श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को शहर के आसपास के इलाकों में ऑपरेशन मुस्कान फेज तीन चलाया गया. इसके तहत पूर्वी फाटक मोटर गैरेज से दो तथा बाटा चौंक चाउमीन दुकान से एक बालक को पकड़ कर बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिजनों को सौंपा दिया गया.
डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी केके पाठक ने बताया कि गरीबी व मजबूरी के कारण बच्चे छोटे छोटे काम धंधे में लगे हैं. इससे इनकी शिक्षा व बालपन प्रभावित हो रहा है. ऑपरेशन का उद्देश्य परिजनों को बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




