राष्ट्रीय लोक अदालत के तीन बेंचों पर निबटे 54 मामले
Updated at : 10 Jul 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 27 लाख 38 हजार 274 रुपये राजस्व की हुई वसूली साहिबगंज : लोगों की समस्या का समाधान कराना ही राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य है. उक्त बातें शनिवार को जिला व्यवहार न्यायालय में सुबह 7 बजे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दीप प्रज्वलित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 27 लाख 38 हजार 274 रुपये राजस्व की हुई वसूली
साहिबगंज : लोगों की समस्या का समाधान कराना ही राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य है. उक्त बातें शनिवार को जिला व्यवहार न्यायालय में सुबह 7 बजे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दीप प्रज्वलित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह ने कही. मौके पर तीन बेंचों का गठन कर कुल 54 मामलों का निष्पादन किया गया है. वहीं विभिन्न बैंकों व टेलीफोन विभाग ने 27 लाख 38 हजार 274 रुपये राजस्व की वसूली की है.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा नगर पर्षद के कार्यपालक दंडाधिकारी से बात होने के बाद भी नगर पर्षद ने किसी को भी नोटिस नहीं किया. अवसर पर श्री सिंह ने बैंक एवं टेलीफोन विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि प्रतिवादी को राहत देकर उन्हें कर्ज के बोझ से उबारें. वहीं प्रधान जज ललित प्रकाश चौबे ने बैंक पदाधिकारियों को कहा कि प्रतिवादी को ज्यादा से ज्यादा राहत दें. मंच का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसएन सिकदर ने किया. अवसर पर अनिल कुमार सिंह, ललित
प्रकाश चौबे, रामवचन सिंह, एसएन सिकदर, कुमार विजय सिंह, अमिताभ प्रसाद श्रीवास्तव, प्रशिक्षु जेएम विजयनाथ शुक्ल, मनोज कुमार इंदवार, संघ अध्यक्ष पीएन तिवारी, एसबीआइ पदाधिकारी पीके गुप्ता, कुलदीप कुमार, दीपक रजक, उमा शंकर प्रसाद सहित बैंक के पदाधिकारी व न्यायालय कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




