डायरिया प्रभावित गांव में पहुंची हेल्थ टीम
Updated at : 10 Jul 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

कैंप लगाकर किया पीड़ितों का इलाज बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के आगलोई पंचायत के डोमपाड़ा में फैली डायरिया की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह के निर्देश पर डोमपाड़ा पहुंची. यहां डॉक्टर नवल किशोर साह व उनकी टीम ने डायरिया पीड़ित मरीजों का कैंप […]
विज्ञापन
कैंप लगाकर किया पीड़ितों का इलाज
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के आगलोई पंचायत के डोमपाड़ा में फैली डायरिया की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह के निर्देश पर डोमपाड़ा पहुंची. यहां डॉक्टर नवल किशोर साह व उनकी टीम ने डायरिया पीड़ित मरीजों का कैंप लगाकर इलाज किया. डॉक्टर ने बताया कि गांव के खुर्शीद आलम(37), तोहीदा खातून (16), साहिबा बीवी (28), तहरूल मिशा (56), साकिया बीवी (33), कालिया बीवी (29), सैफुल इस्लाम (50), सादीकुल इस्लाम (35), सबेरा बीवी (32), सबेला बीवी (37) आदि को स्लाइन चढ़ाया गया है.
स्थिति पर लगातार टीम नजर बनायी हुई है. अधिकतर मरीज रोजा बीतने के बाद खान-पान में सावधानी नहीं बरते हैं. जिसके कारण डायरिया की चपेट में आ गये हैं. ग्रामीणों को साफ-सुथरा व कम तेल मशाला वाला भोजन व नियमित डॉक्टरी जांच की सलाह दी गयी है. डॉक्टर ने बताया कि जो भी मरीज में डायरिया के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं. उसे भी दवा दी गयी है. टीम में बीटीटी कृपासिंधु रजक, फाॅर्मासिस्ट मधुबाला, सुनील कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




