पिछले साल से कम हो रहा पानी का रिसाव

Updated at : 06 Jul 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
पिछले साल से कम हो रहा पानी का रिसाव

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के मुख्य बायीं नहर में पानी छोड़ते ही नरसिंहपुर के पास बायीं नहर के 59.878 किमी पर बने एक्वाडक्ट से पानी रिसने के मामले में अभियंता की टीम ने मंगलवार को जांच की. गालूडीह बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद कार्यपालक […]

विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के मुख्य बायीं नहर में पानी छोड़ते ही नरसिंहपुर के पास बायीं नहर के 59.878 किमी पर बने एक्वाडक्ट से पानी रिसने के मामले में अभियंता की टीम ने मंगलवार को जांच की. गालूडीह बराज अंचल के अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद कार्यपालक अभियंता, एसडीओ और कनीय अभियंताओं की एक टीम को नरसिंहपुर भेजा गया. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम पानी रिस रहा है.

अभी काम पूरा नहीं हुआ है. जहां खामियां है, उसे दूर की जा रही है. हर साल ट्रायल में पानी छोड़ा जाता है. इससे दो कार्य होते हैं. किसानों को पानी भी मिल जाता है और नहर की गुणवत्ता की जांच भी होती है. उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि वर्ष 2015 में पानी छोड़ने के बाद इस एक्वाडक्ट से जितना पानी रिस रहा था उससे इस वर्ष काफी कम पानी रिस रहा है. उसे भी जल्द ही दुरुस्त कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola