एसपी ने पकड़ी संदिग्ध कार अंगरक्षक के साथ हुई झड़प

Updated at : 08 May 2016 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने पकड़ी संदिग्ध कार अंगरक्षक के साथ हुई झड़प

साहिबगंज : कॉलेज रोड में शनिवार दोपहर एसपी ने एक संदिग्ध कार रुकवाई तो कार मालिक ने एसपी के अंगरक्षक को ही पीट दिया. हालांकि कार्रवाई करते हुए एसपी ने कार को जब्त करवा कर थाने में रखवा दिया है. एसपी सुनील भास्कर शनिवार दोपहर कॉलेज रोड से गुजर रहे थे. उसी समय एक क्वालिस […]

विज्ञापन

साहिबगंज : कॉलेज रोड में शनिवार दोपहर एसपी ने एक संदिग्ध कार रुकवाई तो कार मालिक ने एसपी के अंगरक्षक को ही पीट दिया. हालांकि कार्रवाई करते हुए एसपी ने कार को जब्त करवा कर थाने में रखवा दिया है. एसपी सुनील भास्कर शनिवार दोपहर कॉलेज रोड से गुजर रहे थे. उसी समय एक क्वालिस कार तेज रफ्तार में गुजर रही थी. एसपी ने उसे रुकवाया. लेकिन पुलिस गाड़ी देख कार की रफ्तार बढ़ गयी. उनके अंगरक्षक ने किसी तरह गाड़ी रोक दी.

बस क्या था गाड़ी में सवार गाड़ी मालिक गौतम कुमार व चालक मो शमीम ने हाथापाई कर ली. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के सअनि बहरब खान सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर वाहन को नगर थाना लाया. थाना प्रभारी विद्या विनोद सिंह ने बताया कि वाहन की कागजात की जांच की जा रही क्योंकि वाहन में गुजरात का नंबर है. वाहन के आगे नेमप्लेट पर महासचिव समाजवादी पार्टी गुजरात लिखा हुआ है. वहीं पीछे की तरफ एसआइएस ग्रुप लिखा हुआ है, जो संदेहास्पद है. थाने में जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola