सड़क से संसद तक होगा विरोध प्रदर्शन
Updated at : 08 May 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन

आंदोलन. स्थानीय नीति के विरोध में साहिबगंज व पाकुड़ में झामुमो ने दिया धरना, कहा कुछ अमीरों व व्यवसायियों के लिए बनायी गयी है स्थानीयता नीति. जिससे गरीबों और इसके असली हकदार को इससे वंचित रखा गया है. वहीं झामुमो ने सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया. साहिबगंज : झामुमो स्थानीयता नीति […]
विज्ञापन
आंदोलन. स्थानीय नीति के विरोध में साहिबगंज व पाकुड़ में झामुमो ने दिया धरना, कहा
कुछ अमीरों व व्यवसायियों के लिए बनायी गयी है स्थानीयता नीति. जिससे गरीबों और इसके असली हकदार को इससे वंचित रखा गया है. वहीं झामुमो ने सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया.
साहिबगंज : झामुमो स्थानीयता नीति का विरोध सड़क से लेकर संसद तक करता रहेगा. यह बातें सांसद विजय हांसदा ने शनिवार को समाहरणालय के समीप झामुमो कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि केंद्र व सूबे के रघुवर सरकार आम जनता को ठगने का कार्य कर रही है. कुछ अमीर व बाहरी व्यवसायी को लाभ पहुंचाने के लिये इस नीति को लागू किया है. वहीं पूर्व मंत्री सह विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि नीति गरीब विरोधी है.
धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि सूबे की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. विकास का कार्य नहीं हो रहा है. पूरे क्षेत्र में विकास कार्य ठप है. इसके पूर्व स्थानीय रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट से झामुमो की रैली जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में निकली. जो शहर के गांधी चौक, बाटा रोड, पटेल चौक, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक चौक, जिरवाबाड़ी, विकास भवन रोड होते हुए समाहरणालय पहुंची.
हजारों झामुमो कार्यकर्ता अपने परंपरागत हथियार व बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे थे. सभी रघुवर सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नजरूल इस्लाम, सरफराज आलम, मंटा मंडल, सलीम अंसारी, जब्बार अंसारी, अरुण सिंह, राजेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र यादव, एम तांती सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




