केंद्रीय टीम ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण, नौ मई को आयेंगी उमा भारती

तालझारी : जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा मिशन और नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के सात सदस्य टीम ने साहेबगंज जिले के समदा, योगीचक, कन्हैयास्थान व मंगलहाट के गंगा तटों का भ्रमण कर नमामि गंगे योजना के तहत बनने वाली कई विकासशील योजनाओं […]
तालझारी : जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा मिशन और नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के सात सदस्य टीम ने साहेबगंज जिले के समदा, योगीचक, कन्हैयास्थान व मंगलहाट के गंगा तटों का भ्रमण कर नमामि गंगे योजना के तहत बनने वाली कई विकासशील योजनाओं की समीक्षा की. टीम के सदस्यों ने बताया कि समदा गंगा घाट में सीढी निर्माण के अलावे सौंदर्यकरण का कार्य भी होना है.
साथ ही योगीचक, सरकंडा एवं कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर के गंंगा तटों पर भी गंगा घाट के अलावे कई विकास योजनाएं की जानी है. मंगलहाट श्मशान घाट में इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह का निर्माण होना तय हुआ है. टीम के सदस्यों ने बताया कि इन सभी योजनाओं का प्राक्कलन बन कर तैयार हो गया है. संभव है कि आगामी नौ मई को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती कन्हैयास्थान पहुंचकर तमाम योजनाओं का शिलान्यास करेंगी. मौके पर टीम के सदस्य लक्ष्मण मंडल, विभाष, हेमंत मिश्रा, श्रवण मंडल, शिव जी मंडल, प्राण प्रभु चैतन्य दास सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




