अपर निदेशक ने की पीडीएस दुकानों की जांच

Updated at : 06 May 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
अपर निदेशक ने की पीडीएस दुकानों की जांच

बरहरवा : एफसीआइ का चावल कालाबाजारी कर पश्चिम बंगाल के रास्ते बंगलादेश भेजे जाने के मामले में खाद्य आपूर्ति के अपर निदेशक संजय कुमार ने बुधवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र के बरहेट बाजार के नईम के दुकान का निरीक्षण किया. वहीं पचकठिया में अजीत दत्ता व हरिशचंद्रपुर में एक डीलर के दुकान की जांच की. […]

विज्ञापन

बरहरवा : एफसीआइ का चावल कालाबाजारी कर पश्चिम बंगाल के रास्ते बंगलादेश भेजे जाने के मामले में खाद्य आपूर्ति के अपर निदेशक संजय कुमार ने बुधवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र के बरहेट बाजार के नईम के दुकान का निरीक्षण किया. वहीं पचकठिया में अजीत दत्ता व हरिशचंद्रपुर में एक डीलर के दुकान की जांच की. जांच करने के बाद टीम कुछ ही मिनटों में साहिबगंज की ओर निकल गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपर निदेशक को कई अहम जानकारियां हाथ लगी है.

इस संबंध में उनसे पूछे जाने पर किसी प्रकार की जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जायेगी. खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय पूरे मामले को लेकर गंभीर हैं. भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल कृष्ण भगत का कहना है कि उधवा व राजमहल एसएफसी गोदाम का छह हजार क्विंटल अनाज को बैकलॉक दिखाया गया है.आखिर किस परिस्थिति में तीन माह का अनाज बैकलॉक है. इसकी जांच होनी चाहिए. मामले को लेकर मंत्री सरयू राय को जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola