बंद होगा पॉलिथीन का उपयोग

Updated at : 29 Apr 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
बंद होगा पॉलिथीन का उपयोग

नयी पहल . गुरुवार को नप बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय साहिबगंज शहरी क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी है. नगर पर्षद की बोर्ड ने यह निर्णय लिया है. साहिबगंज : नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में कहा गया है कि पॉलिथीन के […]

विज्ञापन

नयी पहल . गुरुवार को नप बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय

साहिबगंज शहरी क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी है. नगर पर्षद की बोर्ड ने यह निर्णय लिया है.
साहिबगंज : नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में कहा गया है कि पॉलिथीन के उपयोग पर जुर्माना भी लगाया जायेगा. बता दें कि गुरुवार को नगर पर्षद कार्यालय में बोर्ड की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नप उपाध्यक्ष विनीता देवी कर रहीं थीं. बैठक में 29 मार्च 2016 को हुये सामान्य बैठक की संपुष्टि की गयी. भीषण गरमी को देखते हुए शहर के उन जगहों की सूची तैयार करने का निर्देश वार्ड पार्षदों को दिया गया जहां चापाकलों की जरूरत है.
कहा गया कि जल्द इस सूची तैयार कर ली जाय ताकि समय पर पेयजल की समुचित व्यवस्था हो सके. साथ ही बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि उन जगहों को भी चिह्नित किया जाय जहां-जहां चापाकलों को निजी उपयोग के लिए अतिक्रमित कर दिया गया है. उसे जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाय. 20 सीटर सार्वजनिक शौचालय वार्ड के अंदर क्रियान्वित सिवरेज सिस्टम के बनने वाले 10 अदद शौचालय का स्थान चिह्नित करने के लिये सभी वार्ड पार्षदों को कहा गया.
सिवरेज सिस्टम से एक वार्ड में दस शौचालय बनेंगे
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन 20 प्रतिशत बढ़ेगा
साहिबगंज नगर परिषद के पेंशनधारियों के पेंशन वृद्धि के लिए सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा समर्पित अभ्यावेदन पर विचार करते हुए पेंशनधारियों का 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया. मई माह में शहर में पॉलिथीन बैग के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय पारित किया गया. साथ ही वार्ड संख्या 8,9,10 व 11 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुरू करने व सभी वार्डों में बड़ा डस्टबीन लगाने का निर्णय लिया गया.
ये भी थे मौजूद
बैठक में नप उपाध्यक्ष विनिता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय वर्णवाल, वार्ड पर्षद श्रीनिवास यादव, चेतन भरतिया, शिशु सिन्हा, यामुन दास, रोशनी देवी, बीबी नुर जहां, संगीता देवी, राजेंद्र पोदार, सुनिता सिन्हा, फिरदोस तरन्नुम, अरूण तांती, मधु यादव, मरजीना खातून, शीला देवी, ललन कुमार, आजाद हुसैन, नरेश राम, निजामुदीन, अजित शर्मा,प्रेम लता टुडू, सुनील मंडल, त्रिलोचन साह, आशा देवी, रंजीता देवी, कृष्णा देवी, पूनम किरण चौरसिया, यशोदा देवी, मनिकांत सिन्हा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola