फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेववरण ग्राम में बीती रात 25 वर्षीय युवक छोटू कुमार मंडन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार छोटू मंडल पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था. जिस समय फांसी लगाया घर के सारे लोग पड़ोस में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने […]
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेववरण ग्राम में बीती रात 25 वर्षीय युवक छोटू कुमार मंडन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार छोटू मंडल पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था. जिस समय फांसी लगाया घर के सारे लोग पड़ोस में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. सूचना पर मिर्जाचौकी थाना के सअनि आरएन तिवारी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेज दिया गया. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे दो पुत्र छोड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




