पोड़ैयाहाट में बनेंगे 230 डोभा: बीडीओ

पोड़ैयाहाट : प्रखंड के प्रशिक्षण भवन में बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये हैं. बीडीओ ने कहा कि पोड़ैयाहाट प्रखंड में 230 डोभा की स्वीकृति मिली है, अविलंब कार्य शुरू करें. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राप्त सूची को पंचायत सेवक को […]
पोड़ैयाहाट : प्रखंड के प्रशिक्षण भवन में बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये हैं. बीडीओ ने कहा कि पोड़ैयाहाट प्रखंड में 230 डोभा की स्वीकृति मिली है, अविलंब कार्य शुरू करें. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राप्त सूची को पंचायत सेवक को उपलब्ध कराया गया.
मनरेगा योजना में गति लाने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा भीषण गर्मी को देखते हुए 14 वें वित्त आयोग की राशि से गांवों के खराब चापाकलों को मरम्मत कराने का काम करें. इस मौके पर अशोक यादव, हेमलाल पंडित, बीपीओ अनूप कुमार राय, जेई जितेंद्र यादव, शत्रुघ्न मांझी, विकास आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




