एक की मौत, एक घायल हादसा. बाइक व ट्रैक्टर में जाेरदार टक्कर
Updated at : 25 Apr 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है. ज्यादातर मामलों में दुर्घटना की वजह अनियंत्रित रफ्तार पायी जाती है. साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मदनशाही के ईंट भट्ठा के सामने एनएच-80 समीप साहिबगंज की ओर जा रहा ट्रैक्टर व सकरी जा रही बाइक संख्या जेएच 17 सी 2889 में जबरदस्त भिड़ंत […]
विज्ञापन
जिले में दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है. ज्यादातर मामलों में दुर्घटना की वजह अनियंत्रित रफ्तार पायी जाती है.
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मदनशाही के ईंट भट्ठा के सामने एनएच-80 समीप साहिबगंज की ओर जा रहा ट्रैक्टर व सकरी जा रही बाइक संख्या जेएच 17 सी 2889 में जबरदस्त भिड़ंत होने से मौके पर ही चालक बुधन राय (उम्र 23 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं बाइक पर पीछे बैठे मृतक बुधन के भतीजे अजय राय (उम्र 28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी ओपी थाना के एसआइ अमरअली टीपू सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव व घायल को जिला सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां मृतक बुधन के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. वहीं घायल अजय को बेहतर इलाज के लिये हाई सेंटर रेफर कर दिया.
27 अप्रैल को बुधन के बहन की है शादी : जिला सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने रोते हुए बताया कि बुधन की बहन का आज तिलक चढ़ाने मिर्जाचौकी जाने वाले थे. 27 अप्रैल को शादी थी. बुधन शादी का कार्ड बांटने के लिये गांव के ही कन्हाई के साथ घर से निकला था. वहीं उसके साथ उसका भतीजा अजय राय भी था.
बेटा बहन के विदा करले बिना छोड़ चली गइले : बुधन की मौत की खबर सुनते ही जिला सदर अस्पताल पहुंची उनकी मां व बहन दहाड़ मार कर रो रही थी. बुधन की मां यही कहती जा रही थी कि बेटा अपन बहीन के विदा करले बिना दुनियां छोड़ के चली गइले. अब केकर मुंह देखबे रे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




