बरहेट : अगलगी में चार घर जलकर राख

Updated at : 25 Apr 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
बरहेट : अगलगी में चार घर जलकर राख

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर पचकठिया संताली पंचायत के पहाड़पुर गांव में सोमभरी सोरेन के घर में आग लगी. देखते ही देखते आग समीप के तीन घरों में फैल गयी. इनमें बड़ा हांसदा पिता सुफल हांसदा, सावरी […]

विज्ञापन

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर पचकठिया संताली पंचायत के पहाड़पुर गांव में सोमभरी सोरेन के घर में आग लगी. देखते ही देखते आग समीप के तीन घरों में फैल गयी. इनमें बड़ा हांसदा पिता सुफल हांसदा,

सावरी टुडू एवं कान्हू हेंद्र का घर जल गया. हवा काफी तेज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मी इम्तीयाज आलम मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola