गदाई दियारा में 21 घर राख

Updated at : 23 Apr 2016 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
गदाई दियारा में 21 घर राख

तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में गुरुवार को चूल्हा में बेल पकाने के दौरान आग लगने से 21 घर जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति चूल्हा में बेल पका रहा था. अचानक बेल फटने से आग की चिंगारी की लपट में 21 घर जलकर राख हो […]

विज्ञापन
तालझारी : राजमहल थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में गुरुवार को चूल्हा में बेल पकाने के दौरान आग लगने से 21 घर जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति चूल्हा में बेल पका रहा था.
अचानक बेल फटने से आग की चिंगारी की लपट में 21 घर जलकर राख हो गया. जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. अगलगी की सूचना मिलने पर राजस्व कर्मचारी ने प्रति परिवार 25 किलो चावल उपलब्ध कराया.
समाजसेवी विकास यादव, राजेश मंडल, सुदर्शन पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की. इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार सोनी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी से पीड़ित परिवारों की सूचि मिलने पर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा.
ये हैं पीड़ित : जीछू मंडल, सुछू घोष, निताय घोष, मनोज घोष, सुझेल घोष, भोलु मंडल, ओगेन घोष, किशन घोष, दीपक घोष, जयंती देवी, वकिल घोष, प्रन्दु घोष, फागु घोष, सुरेश घोष, फेकन घोष, अनिता देवी, शंकर यादव, पांचु यादव, नारायण घोष, तेतर मंडल, साधु मंडल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola