सब्जी चोरी के आरोप में युवक को पीटा
Updated at : 23 Apr 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा में शुक्रवार की सुबह सात बजे खेत सब्जी चोरी करने के मामले में तीन लोगाें ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया. घायलावस्था में अजय कुमार मंडल को परिजनों द्वारा इलाज के लिये भर्ती कराया गया. संबंध में अजय मंडल ने बताया कि वह अपने […]
विज्ञापन
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा में शुक्रवार की सुबह सात बजे खेत सब्जी चोरी करने के मामले में तीन लोगाें ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया. घायलावस्था में अजय कुमार मंडल को परिजनों द्वारा इलाज के लिये भर्ती कराया गया.
संबंध में अजय मंडल ने बताया कि वह अपने खेत में सब्जी तोड़ कर घर आया लेकिन मेरा चप्पल खेत में ही छूट गया. जब चप्पल लाने अपने खेत गया तो गांव के ही डॉ अंबिका मंडल के पुत्र पिन्टू कुमार, दीपक कुमार व रवि कुमार ने करैला चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घायल कर दिया. अजय ने घटना की लिखित सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




