एक सप्ताह में हटेंगी मिर्जाचौकी की चार अवैध दुकानें

साहिबगंज : समाहरणालय में बुधवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील वर्णवाल ने एक सप्ताह के अंदर मंडरो के मिर्जाचौकी बाजार में सरकारी जमीन खाता नंबर 80 पर राजेंद्र भगत व नंदु ठाकुर की चाय दुकान, युगल प्रसाद गुप्ता की पान दुकान व सियाराम महतो का आलू गोदाम को एक […]
साहिबगंज : समाहरणालय में बुधवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील वर्णवाल ने एक सप्ताह के अंदर मंडरो के मिर्जाचौकी बाजार में सरकारी जमीन खाता नंबर 80 पर राजेंद्र भगत व नंदु ठाकुर की चाय दुकान, युगल प्रसाद गुप्ता की पान दुकान व सियाराम महतो का आलू गोदाम को एक सप्ताह के अंदर हटाने को कहा.
उन्होंने एसी निरंजन कुमार को अविलंब मंडरो सीओ के माध्यम से दुकान हटा कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. इधर एसी निरंजन कुमार ने बताया कि मामले काे लेकर 763 आवेदन मिले हैं. जिसमें से 633 आवेदन का जवाब दे दिया गया है. लगभग 100 आवेदन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




