73 लाख ठगी मामले में एक से हो रही पूछताछ

Updated at : 20 Apr 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
73 लाख ठगी मामले में एक से हो रही पूछताछ

साहिबगंज : झारखंड सशस्त्र पुलिस जैप 9 में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी में बहाली के नाम पर साहिबगंज के दो दर्जन से अधिक आवेदकों से 73.50 लाख रुपये ठगी करने के मामले पर जैप कमांडेट हरिनारायण राम मोहली के बयान पर जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 56/16 धारा 406,420 के तहत दर्ज की गई है. थाना प्रभारी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : झारखंड सशस्त्र पुलिस जैप 9 में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी में बहाली के नाम पर साहिबगंज के दो दर्जन से अधिक आवेदकों से 73.50 लाख रुपये ठगी करने के मामले पर जैप कमांडेट हरिनारायण राम मोहली के बयान पर जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 56/16 धारा 406,420 के तहत दर्ज की गई है. थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि अभियुक्त दिलीप मिश्रा की पत्नी को पुलिस थाना में लाकर पूछताछ कर रही है.

ज्ञात हो कि जैप 9 के कमांडेट के नाम पर ठगी का आरोप 24 आवेदकों ने लिखित शिकायत कर लगाया था. इधर कमांडेट हरिनारायण राम मोहली ने अपने ज्ञापांक 88/मो0 के माध्यम से जिरवाबाडी ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. मिली जानकारी के अनुसार महादेवगंज अभ्यर्थी सत्यदेव, संतोष, पंकज, हरेराम यादव, गौतम कुमार, छोटेलाल यादव, संतोष ठाकुर समेत अन्य ने जैप 9 के कमांडेट हरिनारायण मोहली व एसपी सुनील भास्कर से मिलकर लिखित शिकायत की थी.

अभ्यर्थियों का आरोप है कि दिलीप मिश्रा उर्फ देवेंद्र मिश्रा व मदन पांडेय ने उन लोगों से मुलाकात की. कहा : जैप 9 के कमांडेट हरिनारायण मोहली का उन दोनों से अच्छा संबंध है. उनलोगों ने सत्यदेव यादव, संतोष यादव व पंकज यादव से साढ़े तीन लाख रुपये के हिसाब से कुल दस लाख पचास हजार रुपये और 21 अन्य आवेदकों से कुल 63 लाख रुपये दो तीन किस्तों में ले लिया. बीते दिनों दिलीप मिश्रा की मौत हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola