सात घंटे जाम रही सड़क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
साहिबगंज/मंडरो : झारखंड दिशोम पार्टी के झारखंड बंद का असर जिले के सिर्फ मंडरो प्रखंड में दिखा. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतर आये. रविवार की सुबह नौ बजे से चार बजे तक कार्यकर्ताओं ने बांस बल्ला लगा कर मिजार्चाकी-बोआरीजोर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. पारंपरिक हथियार से […]
साहिबगंज/मंडरो : झारखंड दिशोम पार्टी के झारखंड बंद का असर जिले के सिर्फ मंडरो प्रखंड में दिखा. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतर आये. रविवार की सुबह नौ बजे से चार बजे तक कार्यकर्ताओं ने बांस बल्ला लगा कर मिजार्चाकी-बोआरीजोर मुख्य सड़क को जाम कर दिया.
पारंपरिक हथियार से लैस सैकड़ों कार्यकर्ता जाम के दौरान सड़क पर बैठे हुए थे. सड़क जाम के कारण दोनों ओर दो पहिया-चार पहिया साहित बड़े वाहनों का जाम एक किलोमीटर तक लग गया. इस बाबत पार्टी के प्रमंडलीय अध्यक्ष आनंद सोरेन ने बताया कि पार्टी की मुख्य मांगों में सरकार डोमिसाइल को लागू करे, सीएनटी व एसटीपी को लागू करे, पलायन को रोके शामिल है.
इधर, सड़क जाम के दौरान मिर्जाचौकी थाना प्रभारी गरीब दास जाम स्थल पर पहुंचे तथा जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता नहीं माने. कार्यकर्ताओं ने तय समय चार बजे जाम हटा लिया. मौके पर जिलाध्यक्ष भागवत मुमरू, कमलेश सोरेन, बलराम सोरेन, मनिक मुमरू, महेंद्र सोरेन, अजरुन टुडू, राजेन टुडू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










