पीएम मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखायी हरी झंडी, अमृत भारत ट्रेनों की भी हुई शुरुआत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलेंगी. उन्होंने कहा कि आज भारत में तेजी से ट्रेनों के कोच बन रहे हैं. इससे भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.
Table of Contents
पश्चिम बंगाल और असम में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मां काली और मां कामाख्या की धरती वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़ गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या स्टेशन) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की वापसी को भी वर्चुअली हरी झंडी भी दिखायी.

अमृत भारत ट्रेनों से उत्तर और दक्षिण भारत से जुड़ेगा बंगाल
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखायी. उन्होंने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर और दक्षिण भारत से बंगाल की कनेक्टिविटी को मजबूत बनायेंगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलेंगी.

यूरोप और अमेरिका से अधिक रेलवे कोच बन रहे भारत में
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में यूरोप और अमेरिका से अधिक रेलवे कोच बन रहे हैं. इससे हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ परिवहन सुविधाओं को आधुनिक नहीं बना रहे, आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं. नयी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के जरिये हावड़ा और गुवाहाटी के बीच मां काली और मां कामाख्या की पवित्र धरती जुड़ गयी है. उन्होंने ट्रेन में बच्चों और स्कूल छात्रों से बातचीत भी की.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हावड़ा-गुवाहाटी की यात्रा का समय ढाई घंटे कम होगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि हावड़ा-गुवाहाटी की यात्रा ढाई घंटे कम हो जायेगी. इससे धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक भारत की बढ़ती ट्रांसपोर्ट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डेवलप किया गया है. यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है. यात्रियों को कम दाम में विमान जैसी यात्रा का अनुभव होगा.
इसे भी पढ़ें
चुनाव से पहले बंगाल को 3,250 करोड़ की सौगात, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे पीएम मोदी
Railway: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से असम और बंगाल में सियासी लाभ उठा सकती है भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए