खनन क्षेत्र का होगा सीमांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
राजमहल : अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर बुधवार को अवैध उत्खनन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी गोपाल जी तिवारी ने की. श्री तिवारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध उत्खनन के विरुद्ध टास्क फोर्स का गठन किया गया. लीज क्षेत्र का सीमांकन किया जाना है. इसके पश्चात अनियमितता […]
राजमहल : अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर बुधवार को अवैध उत्खनन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी गोपाल जी तिवारी ने की. श्री तिवारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध उत्खनन के विरुद्ध टास्क फोर्स का गठन किया गया. लीज क्षेत्र का सीमांकन किया जाना है.
इसके पश्चात अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. अंचलाधिकारियों को खनन क्षेत्र का सीमांकन 10 जून तक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अवैध खनन, श्रम कानून, वन व पर्यावरण, खनन से संबंधित अन्य नियमावली का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगी.
बैठक में जिला खनन पदाधिकारी अशोक रजक, डीएसपी विजय ए कुजुर, खनन इंस्पेक्टर आशीष कुमार, वन विभाग के रेंजर उद्यान सिंह, तालझारी के अंचलाधिकारी अमर प्रसाद, पतना के अंचलाधिकारी मुकेश कुमार, बरहरवा के अंचलाधिकारी विनोद राम, सीआइ वीरेंद्र पांडेय, अंचल आमीन शंकर महतो, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
अतिरिक्त पुलिस बल की मांग
सीमांकन के दौरान विशेष सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गयी है. सीमांकन के समय अंचलाधिकारी के अलावा खनन पदाधिकारी, श्रम विभाग के पदाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाबल उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










