???????? ??????? ?? ???????? ?????, ????? ??????? ???????

Published at :30 Nov 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
???????? ??????? ?? ???????? ?????, ????? ??????? ???????

विद्यालय प्रबंधन पर उपायुक्त नाराज, हटाये जायेंगे अध्यक्ष फोटो नं 30 एसबीजी 11,12 हैं.कैप्सन: सोमवार को निरीक्षण करते डीसी.शौचालय की जांच करते डीसी.उपायुक्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई योजनाओं का किया निरीक्षण.शौचालय निर्माण से संतुष्ट दिखे उपायुक्त.प्रतिनिधि, साहिबगंजउपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को साहिबगंज सदर प्रखंड और मंडरो प्रखंड के कई योजनाओं का निरीक्षण […]

विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन पर उपायुक्त नाराज, हटाये जायेंगे अध्यक्ष फोटो नं 30 एसबीजी 11,12 हैं.कैप्सन: सोमवार को निरीक्षण करते डीसी.शौचालय की जांच करते डीसी.उपायुक्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई योजनाओं का किया निरीक्षण.शौचालय निर्माण से संतुष्ट दिखे उपायुक्त.प्रतिनिधि, साहिबगंजउपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को साहिबगंज सदर प्रखंड और मंडरो प्रखंड के कई योजनाओं का निरीक्षण सोमवार को किया. सुबह 10 बजे उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह सबसे पहले छोटी कोदरजन्ना स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में अवस्थित मतदान केंद्र पहुंचे. इस दौरान उपायुक्त श्री सिंह ने बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह को कई दिशा निर्देश दिया. इसके बाद उपायुक्त विद्यालय की पठन पाठन व्यवस्था शौचालय और मीड डे मील के संबंध में प्रधानाचार्य गेना प्रसाद सिंह और अभिभावक समिति से अध्यक्ष से जानकारी ली. लेकिन विद्यालय के शौचालय के गंदगी देख और मीड डे मील में हो रही गड़बड़ी पर उपायुक्त भड़क उठे. विद्यालय में पहुंचे उपायुक्त से ग्रामीणों ने शिकायत किया कि भोजन में कभी अंडे नहीं दिये जाते हैं. इस बारे में जब डीसी ने बच्चों से पूछा तो बच्चों ने कहा सही बात है. इतना ही नहीं उपस्थिति पंजी में भी हेर फेर का भी पता चला. जिसके बाद उपायुक्त लाल पीले हो गये. उन्होंने तत्काल प्रभाव सें अध्यक्ष को हटाने का निर्देश दिया और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की बात कही. उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा और जो भी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह दिखेगें उनपर कार्रवाई होगी. इसके बाद उपायुक्त गंगा प्रसाद पंचायत के पूरब टोला पहुंचा, जहां उपायुक्त नमामि गंगे के तहत बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया. कुछ शौचालय को देखकर उपायुक्त काफी प्रसन्न हुए. कहा : बीबी जराना से लोगों को साफ सफाई के बारे में सीख लेनी चाहिए. शेख अब्दुल्ला व अन्य कर्मियों व पीएचइडी विभाग के काे-ऑर्डिनेटर को साफ सफाई के लिए बैठक बुलाने की बात कही. इसके बाद कोदरजन्ना, हाजीपुर, मिर्जाचौकी के कई स्कूल का भी निरीक्षण किया. मौके पर कई पदाधिकारी व कर्मी साथ में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola