भाषण में प्रथम संत जेवियर्स स्कूल अंकी शिल्पा पीहू को पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन
भाषण में प्रथम संत जेवियर्स स्कूल अंकी शिल्पा पीहू को पहला स्थान

अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का 168वां विजयोत्सव समारोह का आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज. शहर के पोखरिया स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का 168वां विजयोत्सव समारोह का आयोजन वीर कुंवर सिंह मंच की ओर से किया गया. इसका उद्घाटन विशिष्ट अतिथि डॉ विजय कुमार, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, समाजसेवी चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा व मदनकांत कुमार ने किया. बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तैलीय चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित किया. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर व अंग वस्त्र देकर किया. सीएम एक्सीलेंस विद्यालय पोखरिया की दर्जन भर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके खूब तालियां बंटोरी. वहीं अतिथियों ने कहा कि अदम्य साहस दिखाते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को खदेड़ दिया था. देश की आजादी में अहम योगदान दिया था. वहीं भाषण में प्रथम संत जेवियर्स स्कूल अंग्रेजी मीडियम की शिल्पा पीहू, द्वितीय पीएमश्री विद्यालय की श्रेया कुमारी, तृतीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की रिया कुमारी को अतिथियों ने प्राइज देकर सम्मानित किया. मौके पर डॉ सुमित कुमार, संरक्षक राजेश्वर प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव संतोष सिंह, उपाध्यक्ष राणा रणविजय कुमार सिंह, रंजन सिंह, अनुराग सिंह, अनूप सिंह, सुभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, मो अनवर अली, अनूप लाल हरि, मदनकांत, प्रो ध्रुव ज्योति सिंह, प्रो सुबोध कुमार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गौंड, सच्चिदानंद मिश्र, जय प्रकाश सिन्हा, पोखरिया स्कूल की शिक्षिका संध्या किरण, शंभू नाथ यादव, मुनीजी पांडे सहित दर्जनों गणमान्य लोग व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सिविल सर्जन ने दी श्रद्धांजलि : पोखरिया टाउन हॉल परिसर में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू कुंवर सिंह को 168वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. सिविल सर्जन ने फूलों की माला अर्पित कर कुंवर सिंह को नमन किया.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola