????::: ????? ?? ??? ???? ??? ?????? ?? ?????

Published at :28 Nov 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
????::: ????? ?? ??? ???? ??? ?????? ?? ?????

ओकके::: पढ़ाई के साथ जीवन में खेलकूद भी जरूरी संत जेवियर्स स्कूल में आयोजित 54वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बाेले सांसदस्कूल के बेस्ट एथलिट का पुरस्कार आनंद मिंज को मिलासफल प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृतफोटो नं 28 एसबीजी 1,2,3,4,5,6,7,8,9हैं. कैप्सन: शनिवार को मार्चफास्ट करते स्कूली बच्चेमार्च फास्ट करते बच्चेसांसद दीप प्रङ्कावलित कर उद्घाटन करते हुयेंमंचासिन […]

विज्ञापन

ओकके::: पढ़ाई के साथ जीवन में खेलकूद भी जरूरी संत जेवियर्स स्कूल में आयोजित 54वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बाेले सांसदस्कूल के बेस्ट एथलिट का पुरस्कार आनंद मिंज को मिलासफल प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृतफोटो नं 28 एसबीजी 1,2,3,4,5,6,7,8,9हैं. कैप्सन: शनिवार को मार्चफास्ट करते स्कूली बच्चेमार्च फास्ट करते बच्चेसांसद दीप प्रङ्कावलित कर उद्घाटन करते हुयेंमंचासिन मुख्य अतिथिनृत्य करते बच्चेपुरस्कृत करते सांसददौड लगाते बच्चेपुरस्कृत करते बजरंगी यादवपुरस्कृत करते सीएससंवाददाता, साहिबगंजजीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है. ये बातें सांसद विजय हांसदा ने शनिवार को संत जेवियर्स स्कूल के 54वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित अभिभावक व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम काफी मददगार साबित होते हैं. इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर मार्च फास्ट चार ग्रुप लोयला, कोस्टका, कैम्पियन एवं ब्रीटो के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. वहीं मौके पर कई प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागी को सांसद विजय हांसदा, सीएस डॉ बी मरांडी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने पुरस्कृत किया. एक ग्रुप डिविजन बालक में आनंद मिंज ब्रीटो हाउस तथा बी डिविजन में सतीश टोस्टा ब्रीटो हाउस रहे, जबकि बालिका वर्ग में ए डिविजन में श्रुतिश्रेया लोयला तथा बी ग्रुप में हेमा कुमारी लोयला व नेहा कुमारी कोस्टका संयुक्त रूप से अव्वल रही. स्कूल के बेस्ट एथलिट का पुरस्कार आनंद मिंज को मिला. जबकि लोयला हांउस 597 अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहे. कोस्टका 565 अंक के साथ द्वितीय, ब्रीटो 463 अंक के साथ तृतीय व कैम्पियन 310 अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे. इसके पूर्व कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया. अवसर पर फादर हिलारी डिसूजा, पैटोर्न सुनित कुल्लू, एनके झा, स्पोर्टस टीचर मृणाल जोरदार, संगीत शिक्षक सुषमा कुमारी, राजेश विप्पलव, श्वेता, प्रभा, मिस श्रीवास्तव, लीना, मनोज सहित दर्जनों शिक्षक का योगदान सराहनीय रहा. अवसर पर पूर्व छात्र मनोज चौरसिया, अवधेश, बी चौहान सहित सैकड़ों अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola