???... ???? ???? : ??????? ? ????? ??????? ????? ????? ??? ???

Published at :08 Nov 2015 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
???... ???? ???? : ??????? ? ????? ??????? ????? ????? ??? ???

ओके… काली पूजा : प्रतिमा व पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में संवाददाता,साहिबगंजकार्तिक अमावस्या पर होने वाली काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है. शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से काली प्रतिमा स्थापित होती है. शहर के दहला में काली पूजा, चौक बाजार काली पूजा समिति, पोखरिया बड़ी […]

विज्ञापन

ओके… काली पूजा : प्रतिमा व पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में संवाददाता,साहिबगंजकार्तिक अमावस्या पर होने वाली काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है. शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से काली प्रतिमा स्थापित होती है. शहर के दहला में काली पूजा, चौक बाजार काली पूजा समिति, पोखरिया बड़ी काली मंदिर में काली प्रतिमा के साथ भगवान गणेश, कार्तिक व माता लक्ष्मी-सरस्वती की प्रतिमा भी स्थापित होती है. पुरानी साहिबगंज बायसी स्थान में भी काली पूजा का भव्य आयोजन होगा. यहां रोजाना प्रसाद का वितरण किया जायेगा. गुल्ली भट्ठा में बम काली की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा. बनपर टोला स्थित शीतला मंदिर में आकर्षक प्रतिमा बन रही है. दो स्थानों पर दी जाती है बलिकाली पूजा पर शहर के सकरूगढ़ मुड़कटिया काली मंदिर व जिरवाबाड़ी काली मंदिर में बलि दी जाती है. वैसे शहर के पोखरिया, केलाबाड़ी पोखरिया, जयप्रकाश चौक, सकरूगढ़, जिरवाबाडी, छोटा पंचगढ़, श्यामलापुर, कृष्णनगर क्लब, बायसी स्थान, बड़तल्ला, गुल्लीभट्ठा, दहला, चौक बाजार, बडी शीतला मंदिर, नार्थ कॉलोनी, टमटम स्टैंड, रसलपुर, दहला, बंगाली टोला, रॉबर्टसन क्लब समेत कई स्थानों पर काली पूजा का भव्य आयोजन होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola