???????? ??? ??????? ?? ???? ???? ?? ????? ??? ???? ????

सुंदरपुर में लाभुकों ने राशन डीलर के विरोध में काटा बवाल 08 नवंबर फोटो संख्या- 09 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- सुंदरपुर में राशन दुकान में विरोध करते लाभुकप्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के सुंदरपुर के राशन डीलर किशोर कुमार दत्ता के खिलाफ रविवार को दर्जनों लाभुकों ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. लाभुक फादर सोरेन, […]
सुंदरपुर में लाभुकों ने राशन डीलर के विरोध में काटा बवाल 08 नवंबर फोटो संख्या- 09 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- सुंदरपुर में राशन दुकान में विरोध करते लाभुकप्रतिनिधि, हिरणपुरप्रखंड मुख्यालय के सुंदरपुर के राशन डीलर किशोर कुमार दत्ता के खिलाफ रविवार को दर्जनों लाभुकों ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. लाभुक फादर सोरेन, बाबुल तुरी, अभय कुमार मंडल, रंजीत यादव, बजल किस्कू, अशोक साहा आदि ने बताया कि डीलर ने पांच किलो के बजाय मात्र चार किलो चावल दिया. केरोसिन में भी कटौती की जाती है. विरोध करने पर डीलर धमकी भी देते हैं. वहीं डांगापाड़ा के राशन डीलर शिवकुमार भगत के विरोध में भी लाभुकों ने जम कर बवाल काटा. अंत्योदय लाभुकों को 35 किलो एवं पीएच लाभुकों को पांच किलो प्रति सदस्य की दर से चावल वितरण नहीं किया गया.क्या कहते हैं एसडीओ अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज ने बताया कि डीलरों द्वारा की जा रही मनमानी किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं की जायेगी. मामले की जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










