????? ??? ?????????? ?? ??? ?? ?????? ?? ?????????????

Published at :08 Nov 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??? ?????????? ?? ??? ?? ?????? ?? ?????????????

बिहार में महागंठबंधन की जीत पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं नगर प्रतिनिधि, पाकुड़बिहार में विधान सभा चुनाव में महागंठबंधन की जीत का असर झारखंड में भी दिखा. बिहार चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. खास कर बिहार के नतीजे के बाद महागंठबंधन में शामिल राजनीतिक […]

विज्ञापन

बिहार में महागंठबंधन की जीत पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं नगर प्रतिनिधि, पाकुड़बिहार में विधान सभा चुनाव में महागंठबंधन की जीत का असर झारखंड में भी दिखा. बिहार चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. खास कर बिहार के नतीजे के बाद महागंठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों में खुशी की लहर है. राजद, जदयू व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत के बाद जम कर खुशियां मनाई है. बिहार की जनता सांप्रदायिक ताकत को हराने का काम किया है. प्रधानमंत्री श्री मोदी अपने प्रचार प्रसार में युवाओं को रोजगार देने, महंगाई पर रोक लगाने के दावे किये थे. परंतु सारे वादे हवा-हवाई साबित हुए. बिहार में जीत के बाद अब मोदी जी की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. फोटो संख्या-10- आलमगीर आलम, विधायक, पाकुड़भारत की जनता नरेंद्र मोदी को जिस उम्मीद से चुना था. उस पर खरा नहीं उतर पाये हैं. देश में आम जनता महंगाई की मार झेल रही है. यहां तक कि जातिवाद, सांप्रदाय के नाम पर समाज को तोड़ा जा रहा है. इसलिए बिहार की जनता ने वोट की ताकत से सांप्रादायिक शक्ति को हराने का काम किया है. फोटो संख्या-11-डॉ0 अनिल मुर्मू, झामुमो विधायक, लिट्टीपाड़ा बिहार के जनादेश का स्वागत है. भाजपा कार्यकाल में भाषण, घोषणा को छोड़ कर कुछ भी विकास कार्य नहीं हुए हैं. इस लिए भारत की जनता ने सबसे पहले दिल्ली उसके बाद बिहार में हराने का काम किया है. सांप्रादायिक ताकत को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. आने वाले विधान सभा चुनाव असम व उत्तरप्रदेश में भी देखने को मिलेगा. फोटो संख्या-12-प्रो स्टीफन मरांडी, झामुमो विधायक, महेशपरुबिहार में जनता की जीत हुई है. बिहार की जनता ने नीतिश कुमार के विकास कार्य को देखते हुए वोट दिया है. फोटो संख्या-13-गौतम मंडल, जिलाध्यक्ष, जदयूपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार में विकास कार्य किये थे. उसी को देखते हुए वहां की जनता ने महागंठबंधन को जिताने का काम किया है. लालू यादव के नेतृत्व से ही बिहार का विकास संभव है. फोटो संख्या-14-रोजमेरी हेंब्रम, जिलाध्यक्ष, राजद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola