शिक्षकेतर कर्मियों ने रोकी प्रायोगिक परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
पतना : बीएसके कॉलेज बरहरवा में डिग्री-टू सत्र 2011-12 की प्रायोगिक परीक्षा बाधित करने को लेकर महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने सोमवार को परीक्षा का विरोध किया. संघ के अध्यक्ष बबलू टुडू ने कहा कि तीन माह बीत जाने के बावजूद अब तक विश्वविद्यालय व राजभवन ने किसी प्रकार की शिक्षकेतर कर्मचारियों की […]
पतना : बीएसके कॉलेज बरहरवा में डिग्री-टू सत्र 2011-12 की प्रायोगिक परीक्षा बाधित करने को लेकर महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने सोमवार को परीक्षा का विरोध किया.
संघ के अध्यक्ष बबलू टुडू ने कहा कि तीन माह बीत जाने के बावजूद अब तक विश्वविद्यालय व राजभवन ने किसी प्रकार की शिक्षकेतर कर्मचारियों की मांग का पर कोई ठोस पहल नहीं निकाल पायी है. इसी के विरोध में विश्वविद्यालय महासंघ के आह्वान पर परीक्षा का विरोध किया जा रहा है.
हड़ताली कर्मचारियों द्वारा परीक्षा का विरोध किये जाने के बाद परीक्षा देने पहुंचे छात्रों और कर्मचारियों के बीच नोक-झोंक हुई. हालांकि प्रभारी प्राचार्य डॉ रघुनंदन राम व प्रो रामचंद्र सिंह ने कर्मचारियों से आग्रह किया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें. इसके बावजूद कर्मचारी नहीं माने, तब उग्र होकर महाविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध हंगामा किया. प्राचार्य अंतत: प्रायोगिक परीक्षा लेने में सफल रहे.
मौके पर प्रो उदय नारायण राय, डॉ चंदन बोहरा, मोहन प्रसाद भगत के साथ शिक्षकेतर कर्मचारी नंदकिशोर सिंह, रामकिशोर सिंह, हृदय नारायण राय, समरुल अंसारी, युसुफ अंसारी के अलावा अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










