यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज

Updated at :25 Oct 2013 2:06 AM
विज्ञापन
यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मोतीमील गांव निवासी 18 वर्षीय पीड़िता ने गांव के ही विनोद राय पर शादी का प्रलोभन देकर उसका एक साल तक यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि विनोद राय से उसकी पहचान एक साल पहले हुई थी. इसके बाद उसने शादी का प्रलोभन देकर […]

विज्ञापन

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मोतीमील गांव निवासी 18 वर्षीय पीड़िता ने गांव के ही विनोद राय पर शादी का प्रलोभन देकर उसका एक साल तक यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि विनोद राय से उसकी पहचान एक साल पहले हुई थी.

इसके बाद उसने शादी का प्रलोभन देकर एक साल तक यौन शोषण करते रहा. इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गयी. इसके बाद पीड़िता ने विनोद पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया. वहीं तीन माह पूर्व विनोद ने दूसरी लड़की से शादी कर ली.

इसे बाद पीड़िता ने थाना की शरण ली. वह अभी छह माह की गर्भवती है. मिर्जाचौकी थाना प्रभारी हीरा लाल महतो ने बताया कि पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 359/13 दर्ज करते हुए मामले की छानबीन पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola