अनुबंधकर्मियों ने दी आत्मदाह की धमकी

Published at :26 Sep 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
अनुबंधकर्मियों ने दी आत्मदाह की धमकी

साहिबगंज : तकनीकी प्रशिक्षु संघ के बैनर तले बिजली कंपनियों में कार्यरत अनुबंधकर्मीयों ने शुक्रवार को बेतौना स्थित मुख्य ग्रिड के गेट पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया. मौके पर महेश्वर पांडे ने कहा कि अनुबंधकर्मी वैकेंसी रद्द कर स्थायीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं. अवधेश ठाकुर व युनूस ने कहा कि पूरे प्रदेश […]

विज्ञापन
साहिबगंज : तकनीकी प्रशिक्षु संघ के बैनर तले बिजली कंपनियों में कार्यरत अनुबंधकर्मीयों ने शुक्रवार को बेतौना स्थित मुख्य ग्रिड के गेट पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया. मौके पर महेश्वर पांडे ने कहा कि अनुबंधकर्मी वैकेंसी रद्द कर स्थायीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं. अवधेश ठाकुर व युनूस ने कहा कि पूरे प्रदेश में 70 फीसदी जगहों पर बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है.
धनबाद, गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, देवघर, पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है. अनुबंधकर्मियों में एई से लेकर जूनियर लाइनमैन तक शामिल हैं. अगर प्रबंधन ने वैकेेंसी रद्द की तो कई कर्मी आत्मदाह तक करेंगे. साहिबगंज जिले में 300 कर्मी हड़ताल पर हैं. मुख्य ग्रिड में 14, बोरियो में 8, तालझारी में 6, तीनपहाड़ में 2, राजमहल में 4, मंडरो में 6, उधवा में 6 के अलावे सभी कार्यालय व लाईन में कर्मी कार्यरत हैं.
ये थे मौजूद
अवसर पर मो वसी अंसारी, महेश्वर पांडे, गोपाल प्रसाद, मुकेश कुमार, युनूस, मनोज चौधरी, सिंगेश्वर चौधरी, संतोष कुमार शर्मा, रजनीश कुमार, सौरव कुमार, अवधेश ठाकुर, चिंतन कुमार, जयप्रकाश, अभिलाष झा सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
संचरण में कोई दिक्कत नहीं है ललमटिया व पतरातू से दो कर्मी आ रहे हैं. विद्युत बाधित होने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी.
नारायण झा
सहायक कार्यपालक पदाधिकारी, साहिबगंज ग्रिड.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola