ट्रेन से कट कर दो बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज :साहिबगंज-बरहरवा रेल खंड पर कल्याणचक स्टेशन के पास बुधवार शाम पांच बजे भागलपुर आजिमगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चे की मौत हो गयी है. दोनों पास की मैदान में मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान शाम होने के कारण मवेशियों को रेलवे ट्रैक पार करवाने के क्रम में दोनों ट्रेन की […]
विज्ञापन
साहिबगंज :साहिबगंज-बरहरवा रेल खंड पर कल्याणचक स्टेशन के पास बुधवार शाम पांच बजे भागलपुर आजिमगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चे की मौत हो गयी है. दोनों पास की मैदान में मवेशी चरा रहे थे.
इस दौरान शाम होने के कारण मवेशियों को रेलवे ट्रैक पार करवाने के क्रम में दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये. दोनों मृतक बच्चे धर्मेंद्र टोप्पो उम्र आठ वर्ष पिता एटे टोप्पो व हीरालाल टोप्पो दस वर्ष पिता फोग्लो टोप्पो कार्तिक डांगा गांव के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी जीआरपी साहिबगंज को मिलते ही उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस घटनास्थल को रवाना हो गयी है. घटना के बाद कार्तिक डांगा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










